{"_id":"8357bb4ec7815c4637fad0d4792a1d2d","slug":"two-children-buried-escorted-safely-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरी ढांग, दबकर दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी ढांग, दबकर दो बच्चे घायल
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय छबीला गांव में अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से दो बच्चे दब गए। गनीमत रही कि थोड़ी दूरी पर खेल रहा एक अन्य बच्चा गांव में जाकर परिजनों को समय से सूचना दे दी।
मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में मिट्टी हटाकर दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक चंचल की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कक्षा तीन की छात्रा चंचल (10) पुत्री महेंद्र और कक्षा चार का छात्र राधे (12) पुत्र डंबर सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा स्कूल के पास मिट्टी खोद रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला पंकज भी कुछ दूरी पर खेल रहा था। मिट्टी खोदने के दौरान ढांग गिरने से अचानक जोर की आवाज हुई।
चंचल और राधे दोनों मिट्टी के ढेर में दब गए। पंकज दौड़कर गांव पहुंचा और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।
गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चंचल की हालत नाजुक बनी हुई है।