{"_id":"68a6d2d607bb70ee750c2e88","slug":"two-brothers-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत, मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत, मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे
Thu, 21 Aug 2025 01:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:33 PM IST
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नगर के दनकौर रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवीन सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के मंडी श्याम नगर निवासी विशाल 20 वर्ष प्रियांशु 18 वर्ष बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही वह दनकौर रोड पर अग्रसेन कॉलेज के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन में उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि दोनों भाई छात्र हैं और उनके पिता ठेले पर सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। जिसके लिए वह सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन