{"_id":"629100143503790ac82fff3a","slug":"two-arrested-bulandshahr-news-gbd2391011113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों की तस्करी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों की तस्करी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों की तस्करी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
बुलंदशहर। छतारी थाना पुलिस ने दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 14 तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अतरौली क्षेत्र में तमंचों की तस्करी करने के लिए जा रहे थे।
जनपद में बीते काफी समय से अवैध असलहों की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए जनपद पुलिस ने आपरेशन पाताल चलाया हुआ है। इसी के तहत जनपद पुलिस ने बीते करीब दस दिनों में 22 आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार देर रात छतारी पुलिस ने दो शातिरों को हथियारों की तस्करी करते हुए पकड़ा है। बताया गया कि देर रात थाना पुलिस की एक टीम चेकिंग में जुटी हुई थी। इस दौरान हनुमान मंदिर के पास एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने कुछ दूरी पर ही दोनों युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की शिनाख्त डेविड कुमार जाटव उर्फ ऋषिपाल निवासी मोहल्ला मिलक नई तहसील थान खैर जिला अलीगढ़ और राकेश कुमार निवासी गांव पला थाना खैर जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वह इन तमंचों को अतरौली थाना क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
अलीगढ़ के पिता-पुत्र बनाते हैं तमंचे
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र निवासी अजीत सिंह के द्वारा तमंचे बनाए गए हैं। अजीत सिंह अपने पुत्र अभिषेक के साथ मिलकर तमंचे बनाता है। आरोपियों द्वारा उन्हें फोन पर तमंचे सप्लाई करने के बारे में बताया जाता है। तमंचों को लेकर दोनों आरोपी अतरौली के किसी व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने आरोपियों से पूर्व में तमंचे खरीदे थे या अब खरीदने वाले थे।
विज्ञापन
अजीत की भी तलाश, पूर्व में जा चुका है जेल
आरोपी अजीत सिंह वर्ष 2021 में अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाते हुए पकड़ा जा चुका है, जिसे अलीगढ़ पुुलिस ने जेल भेजा था। उसके बाद से आरोपी द्वारा तमंचे बनाकर अपने पुत्र और अन्य लोगों की मदद से अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जाता है। अब पुलिस द्वारा आरोपी पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी गई है।
दो आरोपियों को अवैध असलहों की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। जिनके पास से 14 तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। तमंचा बनाने वाले शातिर पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी