फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   trip to the high tension line, 120 villages in the dark.

फिर ट्रिप कर गई हाईटेंशन लाइन, 120 गांव अंधेरे में

Sat, 23 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
trip to the high tension line, 120 villages in the dark.
बिजली की लाइनें कोहरे के कारण ट्रिप करने लगी हैं। बारिश न होने के कारण कोहरे से तकनीकी खामी के कारण इंसुलेटर फेल हो रहे हैं। इंसुलेटर फेल होने से लाइनें ट्रिप कर रही हैं। पांच दिन में तीसरी बार लाइन ट्रिप की है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद स्थित 220 केवीए जोखाबाद बिजलीघर को पोषित कर रही लाइन बार-बार ट्रिप कर रही है। ट्रिपिंग का मुख्य कारण कोहरा है। कोहरे के कारण अर्थ होने से इंसुलेटर फेल हो रहे हैं, जिसके कारण लाइन ट्रिप कर जा रही है।
विज्ञापन


पांच दिन में तीसरी बार लाइन ट्रिप होने से परेशानी बढ़ गई है। लाइन ट्रिप होते ही सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के अलावा सिकंदराबाद नगर समेत करीब 120 गांवों की बिजली गुल कर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को लाइन सुचारु की गई थी कि शनिवार रात को एक बार फिर इंसुलेटर फेल होने से लाइन ट्रिप कर गई।

इसलिए ट्रिप कर रही हैं लाइनें
लाइन में लगे इंसुलेटर में डस्ट जम जाती है। बारिश होने पर यह डस्ट पानी के साथ बह जाती है। लेकिन उमस होने पर यह मिट्टी गिली होकर पेस्ट टाइप की बन जाती है।

इसके कारण इंसुलेटर में पास बन जाता है। 33 केवीए और 11 केवीए की लाइन में इंसुलेटर में पास बन जाने के कारण अर्थ बन जाता है। कोहरे में भाप के कारण अर्थ बन जाता है, जबकि इंसुलेटर सही रहता है।


यही कारण है कि आसानी से फॉल्ट पकड़ में भी नहीं आता। बारिश होने पर यह डस्ट पानी के साथ बह जाती है।

कोहरे के कारण लाइनें ट्रिप कर रही हैं। कोहरे से बन रही नमी से इंसुलेटर पर जमा डस्ट गीली हो जाती है, जिसके कारण अर्थ पास हो जाता है और लाइन ट्रिप कर जाती है। बारिश नहीं होने से यह समस्या हो रही है।  संदीप बंसल, एक्सईएन सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed