फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   transfer

फर्जी दबिश और वाहन कटान में फंसे दो सिपाहियों का तबादला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
transfer
फर्जी दबिश और वाहन कटान में फंसे दो सिपाहियों का तबादला
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोरी के वाहन कटान व फर्जी दबिश में नाम सामने आने पर एसओजी में तैनात दो सिपाहियों का अब तबादला कर दिया गया है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दोनों का तबादला पूर्व में हो चुका था, अब केवल उन्हें रिलीव किया गया है।

एक अक्टूबर को नगर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय कुमार ने एसओजी के दो सिपाहियों व कुछ प्राइवेट लोगों को साथ लेकर अलीगढ़ में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर दबिश दी थी। आरोप है कि आरोपी इंस्पेक्टर समेत अन्य लोगों ने व्यापारी को कार में बैठाकर मारपीट की। जिसके बाद व्यापारी ने अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज में इंस्पेक्टर अजय समेत आठ लोगों के खिलाफ अपहरण, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आईजी के निर्देश पर एसएसपी ने मामले में इंस्पेक्टर अजय कुमार को निलंबित कर दिया था, लेकिन इंस्पेक्टर के साथ गए सिपाहियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। फर्जी दबिश में साथ गए दोनों सिपाहियों के नाम चोरी के वाहन काटने के मामले में भी सामने आए थे। अब एसएसपी ने एक सिपाही को हापुड़ और दूसरे सिपाही को गाजियाबाद के लिए रिलीव कर दिया है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि दोनों सिपाहियों का करीब एक माह पूर्व तबादला हो चुका था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सिपाहियों का पहले ही तबादला हो चुका था। फर्जी दबिश और वाहन कटान के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed