{"_id":"61422fae8ebc3e608868e30f","slug":"training-in-isro-bulandshahr-news-gbd2259574102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के मेधावियों को इसरो में मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के मेधावियों को इसरो में मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मेधावियों को इसरो में मिलेगा प्रशिक्षण
बुलंदशहर। विज्ञान भारती द्वारा विज्ञान प्रसार और एनसीईआरटी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को बताना है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को डीआरडीओ व इसरो में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 12 भाषाओं में होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा कक्षा छह से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 31 अक्तूबर तक चलेगा। परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा ऑनलाइन 30 नवंबर और पांच दिसंबर को होगी। जिसमें विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक दिन का चयन कर सकते हैं। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 12 भाषाओं में होगी। प्रथम चरण में सफल होने वाले विद्यार्थी द्वितीय चरण की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, राज्य स्तरीय स्पर्धा में सफल होने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विद्यार्थियों को क्रमश: 5000, 3000 और 2000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। जिला व विद्यालय स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर मेरिट प्रमाण पत्र दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रोत्साहन पत्र और अध्यापक समन्वयक को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जोनल स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर पहले तीन विद्यार्थियों को क्रमश: 5000, 3000 और 2000 रुपये पुरस्कार राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान के लिए 25000, द्वितीय को 15000 और 10000 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को देश किसी नामी प्रयोगशाला, अनुसंधान संस्थान जैसे डीआरडीओ और इसरो आदि में एक तीन से तीन हफ्ते का प्रशिक्षण दिया जाएगा।