फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   traffic rules

सड़क सुरक्षा सप्ताह: आम लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी भूले नियम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
traffic rules
कालाआम चौराहे पर बिना हेलमेट के बाइक पर जाता पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
सड़क सुरक्षा सप्ताह: आम लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी भूले नियम
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 24 सितंबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। लेकिन इसका असर शहर में नहीं दिख रहा है। शहर के मुख्य चौराहों पर आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी बिना मास्क और हेलमेट के वाहन चला रहे हैं। आम लोगों का जहां चेकिंग के दौरान चालान काट दिया जाता है तो पुलिसकर्मी द्वारा उल्लंघन किए जाने पर कोई इन्हें रोककर चालान नहीं कर रहा। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता के लिए कार्यक्रम तो तय हैं मगर सब कुछ कागज पर ही है। हाल यह है कि एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार होकर बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहे हैं। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। सोमवार को नगर के कालाआम चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाए जाने के बावजूद पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के फर्राटा भरते नजर आए। जिन्हें रोकना तो दूर टोका तक नहीं गया।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का न करें इस्तेमाल
बुलंदशहर। सड़क हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जहां प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एआरटीओ कार्यालय पर आने वाले वाहन चालक/स्वामी को सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्हे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी से होते हैं हादसे
एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि सड़क हादसों में प्रति वर्ष बड़ी संख्या में लोग जान गवां देते हैं। वहीं, अधिकांश लोग हादसे के बाद दिव्यांग हो जाते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह है कि यातायात नियम की अनदेखी। अगर दो पहिया वाहन से चलते हैं और हेलमेट लगाए हुए हैं तो हादसा होने के बाद भी बच सकते हैं। अगर हेलमेट नहीं लगाया तो जान भी जा सकती है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आ रहे लोगों को सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed