फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Traders protested against levying tax without supplying drinking water

Bulandshahar News: बिना पेयजल आपूर्ति टैक्स लगाने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Traders protested against levying tax without supplying drinking water
नगर पंचायत ईओ को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
खानपुर। नगर पंचायत की ओर से बिना पेयजल आपूर्ति के आवासों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जल मूल्य जमा करने की नोटिस देने के विरोध में व्यापारियों व अन्य लोगों ने मंगलवार को इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जलकर को नहीं हटाया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को व्यापारी सुरक्षा फॉर्म संस्थान के आह्वान पर सभासदों समेत बड़ी संख्या में लोग ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्रित हुए और बिना पेयजल आपूर्ति दिए ही भवनों पर जलकर लगाए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद व्यापारी व अन्य लोग एकत्रित होकर नगर पंचायत पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मौके पर बुला लिया। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बढ़े टैक्स वापस लेने व बिना पेयजल आपूर्ति वाले भवनों पर जल कर हटाने की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि टैक्स नहीं हटाया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सभासद सुनील सोनी ने बताया जल कर बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड में पास नहीं किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही नियम के अनुसार कर लगवाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। इस मौके पर चमन गुप्ता, रविन्द्र लोधी, नीरज गर्ग, चेतन गोयल, विनय सिंघल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iशासन के निर्देशानुसार टैक्स निर्धारण किया गया है। बोर्ड की स्वीकार्यता के बाद ही टैक्स का निर्धारण हुआ है। ---- मनोज यादव, अधिशासी अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article