Bulandshahar: ट्रैक्टर- ट्रॉली ने स्कूटी में मारी टक्कर, बेटे की मौत पिता घायल, दसवीं कक्षा में पढ़ता था किशोर
तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा के उस्मापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
खुर्जा की न्यू शिवपुरी कॉलोनी के पास माता घाट मंदिर स्थित कॉलोनी निवासी दीपक पाहूजा का निजी कारोबार है। दीपक पाहूजा ने बताया कि उनके घर में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बेटे थे। बड़ा बेटा भूपति पाहूजा (16) जंक्शन रोड स्थित दसवीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार दोपहर को वह अपने बेटे भूपति के साथ स्कूटी पर निजी कार्य से गए थे। वहां से वापस घर लौटते वक्त पंचवटी बंबे के पास उस्मापुर रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
हादसे में दीपक और भूपति गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को पुलिस ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर भूपति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया था। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दीपक पाहूजा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।