फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   torpid city in dense fog

लुढ़का पारा, घने कोहरे में ठिठुरा शहर

Tue, 06 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
torpid city in dense fog
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार को कोहरे ने शहर और गांव को अपनी आगोश में ले लिया। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। पारा लुढ़कने और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी ने बुजुर्ग और बच्चों को खूब सताया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरा और ठंड का सितम अभी और बढ़ेगा।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञ पहले ही शीतलहर के साथ ठंड बढ़ने का अंदेशा जता चुके हैं। अभी कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा जारी रहेगा। रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा शुरू हो गया। इसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कामगार देर से तो बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कोहरे से पूरा दिन सूरज देवता आंखमिचौली खेलते रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि कोहरा और ठंड का असर जारी रहेगा। ठंडी हवाएं भी चलेंगी। पारा गिरने से ठंड और सताएगी। बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई।

शासन ने दिए 38.50 लाख, नहीं दिख रहा रैनबसेरा
कड़ाके की ठंड में बुधवार को गरीब तबका ठिठुरने को मजबूर हुआ लेकिन हाकिम बेपरवाह दिखे। साहब की लेटलतीफी से निकाय क्षेत्रों में अब तक अलाव की व्यवस्था नही हो पाई है। रैन बसेरे बनाने की कौन कहे अब कंबलों की खरीद भी प्रशासन नहीं कर पाया है।  गरीब तबके को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए शासन38.50 लाख रुपये भी जारी चुका है।

अलाव के लिए 50-50 हजार और कंबल वितरण के लिए 5-5 लाख रुपये प्रति तहसीलों को दिए गए हैं। लेकिन अस्थायी रैन बसेरों का ब्लू प्रिंट तक तैयार नहीं किया गया है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि रैन बसेरों और अलाव को लेकर सप्ताह भर पहले निकाय अफसरों को दिशा निर्देश दे दिए गए थे।

रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था नही हुई तो जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी बताया कि कंबल खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम पड़ाव में 48 घंटे के भीतर कंबल की खरीद कर ली जाएगी।


बाजारों में सन्नाटा
मंगलवार को घना कोहरा व सर्द मौसम होने के कारण कस्बा औरंगाबाद के बाजारों में कपड़ों की दुकान पर लोगों ने गर्म कपड़े, आदि खरीदे। बाकी दुकानों पर सन्नाटा रहा। वहीं, नगर के लोगों ने नगर पंचायत से कस्बे में सामूहिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।  गुलावठी में  बच्चे ठंड में स्कूल जाते दिखे। स्टेट हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed