{"_id":"5881083f4f1c1b417fefe016","slug":"to-change-your-religion-being-married-woman-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म बदलकर निकाह करने जा रही युवती बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म बदलकर निकाह करने जा रही युवती बरामद
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवती
रिश्तेदारी से लापता हुई युवती ने धर्म परिवर्तन कर लिया, लेकिन निकाह करने से पहले ही युवती और उसका प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस दोनों को दिल्ली से पकड़कर बुलंदशहर ले आई। युवती को परिजनों को सौंप दिया, जबकि प्रेमी को हवालात में डाल दिया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ क्षेत्र की एक युवती दो सप्ताह पहले बुलंदशहर स्थित रिश्तेदारी में आई थी। करीब एक सप्ताह पहले अपने रिश्तेदारों को चकमा देकर भाग गई थी। पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि युवती दिल्ली में है। टीम ने दिल्ली में दबिश देकर युवती को दिल्ली निवासी प्रेमी के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवती ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से निकाह करने वाली है। इससे पूर्व पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी और उसकी बहन ने भी धर्म परिवर्तन किया है। आरोपी की बहन धर्म परिवर्तन कर निकाह कर चुकी है। वहीं, पुलिस ने युवती को महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन