बुलंदशहर का 'सौरभ': पत्नी और उसके प्रेमी से तंग पति ने दी जान, अमित ने दोनों को अपत्तिजनक हाल में पकड़ा था
बताया जा रहा है कि 22 मई को अमित ने पत्नी और प्रेमी लोकेंद्र को गांव के ही खेतों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी लोकेंद्र मौके से फरार हो गया। जबकि अमित पत्नी को लेकर लोकेंद्र के घर पहुंचा और लोकेंद्र के पिता ज्ञानप्रकाश से शिकायत की थी। आरोप है कि ज्ञानप्रकाश ने भी अपने बेटे का पक्ष लेते हुए धमकी दी थी कि वह ऐसा ही करेगा और भविष्य में शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा।
विस्तार
पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बार-बार मना करने के बाद भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी को नहीं छोड़ रही थी। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जहर खाकर दी अमित ने जान, वीडियो बनाकर डाला सोशल मीडिया पर
सलेमपुर क्षेत्र के गांव खलीलपुर राठ निवासी अमित कुमार ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जहरीला पदार्थ खाने से पहले अमित ने एक वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में अमित कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध हैं। बार-बार मना करने के बाद भी पत्नी और प्रेमी के बीच बातचीत बंद नहीं हो रही थी।
विरोध करने पर पत्नी करती थी अभद्रता
इसके अलावा जब प्रेम संबंधों का विरोध किया जाता था तो आरोपी उनके साथ अभद्रता भी करते थे। जिसके चलते अमित ने आत्महत्या करने की बात कही। वीडियो बनाने के बाद अमित ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक अमित के भाई नीरज कुमार ने अपनी भाभी सीमा, उसके प्रेमी गांव निवासी लोकेंद्र और लोकेंद्र के पिता ज्ञानप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था
बताया जा रहा है कि 22 मई को अमित ने पत्नी और प्रेमी लोकेंद्र को गांव के ही खेतों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी लोकेंद्र मौके से फरार हो गया। जबकि अमित पत्नी को लेकर लोकेंद्र के घर पहुंचा और लोकेंद्र के पिता ज्ञानप्रकाश से शिकायत की थी। आरोप है कि ज्ञानप्रकाश ने भी अपने बेटे का पक्ष लेते हुए धमकी दी थी कि वह ऐसा ही करेगा और भविष्य में शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया था कि ज्ञानप्रकाश, लोकेंद्र की धमकी और पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर अमित ने आत्महत्या की है।
पुलिस का बयान
मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी ग्रामीण