{"_id":"68de5966b51599b3e601c2ec","slug":"three-people-died-of-illness-in-shahpur-kala-village-bulandshahr-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार: यूपी के इस गांव में अब तक हो चुकी आठ की मौत, दशहरे के दिन गई तीन की जान; दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार: यूपी के इस गांव में अब तक हो चुकी आठ की मौत, दशहरे के दिन गई तीन की जान; दहशत में ग्रामीण
Thu, 02 Oct 2025 04:45 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:45 PM IST
सार
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में टीम भेजकर बीमारी की जांच की जाए और ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि और लोगों की जान न जाए।
विज्ञापन
गमगीन ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर जनपद की खुर्जा तहसील के गांव शाहपुर कला में बीमारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गांव की महिला संतो, बबली और प्रेम सिंह की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक माह से गांव में बुखार और बीमारी का प्रकोप जारी है। अब तक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में टीम भेजकर बीमारी की जांच की जाए और ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि और लोगों की जान न जाए।