फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three dogs attack child while playing, critical

Bulandshahar News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... खेल रहे बच्चे पर तीन कुत्तों ने किया हमला, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three dogs attack child while playing, critical
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में कुत्ते के काटने का निशान दिखाता ​शिकारपुर निवासी लक्ष्य। संवाद
बुलंदशहर। शिकारपुर कस्बे में घर के बाहर खेल रहे एक आठ वर्षीय बच्चे पर तीन कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। शिकारपुर सीएचसी से एआरवी लगवाने के बाद एआरएस के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जख्म गहरा होने पर चिकित्सकों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी। परिजनों की मांग पर बच्चे को एआरएस लगवा दी गई। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में शनिवार को आठ गंभीर जख्मी को एआरएस लगाई गई।
विज्ञापन

शिकारपुर के मोहल्ला नौगंज निवासी रूपचंद ने बताया कि शुक्रवार शाम को आठ वर्षीय पुत्र लक्ष्य घर के बाहर खेल रहा था। तभी उस पर तीन कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। एक कुत्ते ने सीधे पैर पर घुटने के पीछे काट लिया।
विज्ञापन

जिससे गहरा जख्म हो गया। जबकि कपड़े पहने होने की वजह से अन्य जगह हल्की खरोंच आई है। बेटे के शोर मचाने पर कुत्तों को भगाकर उसे बचाया। शनिवार सुबह सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सकों ने एआरवी व टीटी लगाने के बाद जख्म देख एआरएस लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की ओपीडी में चिकित्सकों ने जख्म देख दिल्ली ले जाने की सलाह दी, परिजनों ने यहीं पर लगवाने की मांग की तो एआरएस लगवा दी गई। उधर, तीन वर्षीय प्रयाशु, चार वर्षीय अयान, 28 वर्षीय सतीश, 38 वर्षीय सत्यवती, 39 वर्षीय वीरपाल, 40 वर्षीय वीरेंद्र व 60 वर्षीय समय सिंह आदि को कुत्ता काटने पर एआरएस लगवाई। जबकि हल्के जख्म होने पर 140 से अधिक को एआरवी लगी।

Iएआरएस लगवाने के लिए प्रतिदिन जिलेभर से पांच से अधिक बच्चे से लेकर बड़े रेफर होकर आ रहे हैं। शनिवार को आठ जख्मी लोगों को एआरएस लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed