{"_id":"620155b5991768602c167d02","slug":"three-arrested-bulandshahr-news-gbd2337924185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर प्रांत की 20 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर प्रांत की 20 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर प्रांत की 20 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बुलंदशहर। एसओजी ने चुनाव में खपाने के लिए आई गैर प्रांत की 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब को दो गाड़ियों में लाकर बुलंदशहर व आसपास क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
सोमवार दोपहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में वांछित अपराधियों और शराब तस्करों की तलाश में जुटी हुई थी। उसी दौरान सूचना मिली कि दिल्ली से दो गाड़ियों में चुनाव में बेचने के उद्देश्य से अवैध शराब चोला चौराहे होते हुए वलीपुरा नहर के रास्ते लाई जा रही है। दोनों पुलिस टीमों ने वलीपुरा नहर कट पर चोला चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद चोला चौराहे की तरफ से दो गाड़ियां आगे-पीछे आते दिखाई दीं। पुलिस टीम ने दोनों गाड़ियों को रोकते हुए उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोकेश निवासी गांव सूदना, थाना हापुड़ देहात हापुड़, नितिन गोयल निवासी प्रताप विहार, थाना विजयनगर गाजियाबाद और हरिलाल निवासी सर्वोदय नगर, विजय नगर गाजियाबाद के रूप में हुई। नगर पुलिस ने पूछताछ कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
दिल्ली प्रांत की है शराब
पुलिस द्वारा पकड़ी गई 20 पेटी शराब दिल्ली प्रांत की है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बरामद शराब दिल्ली से कम कीमत पर खरीदकर महंगे दाम में बेचने और मुनाफा कमाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी।