फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thousand children in danger shadow

खतरे के साये में तीन हजार बच्चे

Sun, 23 Apr 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sun, 23 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Thousand children in danger shadow
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के एक स्कूल में सिर के ऊपर लटक रहे खतरे के बीच करीब तीन हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। अभिभावकों की शिकायत पर जांच को पहुंचे एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।  एसडीएम की रिपोर्ट के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


जहांगीराबाद के गायत्री नगर स्थित सेंट जोसफ स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। स्कूल में करीब तीन हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। अभिभावक लंबे समय से हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा लाइन के नीचे अवैध रूप से निर्माण कराने के चलते नियमानुसार इसे हटाना मुश्किल है।
विज्ञापन


अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। जांच को पहुंचे एसडीएम अनूपशहर ने अभिभावकों की शिकायत को सही पाया। एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों की शिकायत के बाद जहांगीराबाद के सेंट जोसफ स्कूल की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। स्कूल के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है, जिससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की जान को खतरा है। मामले की रिपोर्ट डीएमको भेज दी है। - भैरपाल सिंह, एसडीएम, अनूपशहर

लाइन को हटाने के बारे में पावर कारपोरेशन अफसरों से लेकर जिला प्रशासन और शासन तक गुहार लगाई गई है। हम स्वयं चाहते हैं कि स्कूल के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को जल्द से जल्द शिफ्ट करा दिया जाए। - फादर जोसफ, प्रिंसिपल


पावर कारपोरेशन के नियमों के अनुसार हाईटेंशन लाइन के नीचे निर्माण करना पूरी तरह अवैध है। स्कूल प्रबंधन द्वारा हाईटेंशन लाइन गुजरने के बावजूद अवैध तरीके से स्कूल का निर्माण कराया गया। पहले ही पूरे मामले की रिपोर्ट एमडी को भेजी जा चुकी है।
- ओपी यादव, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed