फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   This time, young voters will decide Netaji 'political future'

अबकी युवा वोटर तय करेंगे नेताजी का ‘सियासी भविष्य’

Sun, 08 Jan 2017 11:17 PM IST
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर Updated Sun, 08 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
This time, young voters will decide Netaji 'political future'
चुनाव

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2017 में नेताजी का सियासी भविष्य युवा वोटर तय करेंगे। दरअसल जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में युवा वोटरों की संख्या 13.14 लाख है जो कि कुल मतदाताओं की संख्या 24.92 लाख का 52.72 फीसदी है।

18 से 19 आयु वर्ग के 41375 मतदाता मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। यह 41375 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 6.85 लाख है। यह कुल मतदाता 24.92 लाख का 17.89 फीसदी है। 30-39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5.86 लाख है।
विज्ञापन


30-39 आयु वर्ग के मतदाता 15.31 प्रतिशत हैं। अधेड़ और बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या युवाओं से कम है।  40-49 आयु वर्ग के वोटर 5.16 लाख, 50-59 आयु वर्ग के मतदाता 3.24 लाख, 60-69 आयु वर्ग के वोटर 1.97 लाख, 70 से 79 आयु वर्ग के मतदाता 97240 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधेड़ और बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 47.28 फीसदी है।  मतदाता सूची में 80 प्लस आयु वर्ग के बुजुर्ग वोटर्स की तादाद 42615 है।

आयु वर्ग               मतदाता        प्रतिशत
18-19            41375        01.08
20-29            685824        17.89
30-39            586888        15.31
कुल            1314087        52.72

जिले में युवा वोटर 50 फीसदी से अधिक हैं। आयेाग को वोटरों का रिकार्ड भेज दिया गया है।
-  आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed