{"_id":"5845b2984f1c1be3594482a0","slug":"things-have-not-improved-since-the-court-s-rebuke","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे हालात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विगत एक सप्ताह पूर्व हाईकोर्ट की फटकार पर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में बेहतर व्यवस्था को लेकर सरकार के दावे धरातल पर उतरते प्रतीत नहीं होते। इसकी बानगी सोमवार को नगर स्थित दो प्राथमिक स्कूलों में देखने को मिली। सोमवार को उष्मापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चे गंदे फर्श पर बैठकर सब्जी-चावल खाते दिखाई दिए।
कई बच्चे नलों पर बर्तन मांजते नजर आए। स्कूल में हेडमास्टर गैरहाजिर मिले। पूछने पर सहायक अध्यापक हरेंद्र सिंह और आरती सिंह ने बताया कि हेडमास्टर ललिता शर्मा ट्रेनिंग के चलते अवकाश पर हैं। विद्यालय में 115 बच्चे मौजूद मिले। टैना गौसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान पर बच्चे सीमेंट के ढेर पर खेलते नजर आए।
विज्ञापन
बच्चों की कक्षाएं खाली नजर आई। पूछने पर मौजूद सहायक अध्यापिका सारिका शर्मा ने बताया कि छुट्टी हो गई है, इसलिए बच्चे खेल रहे हैं। वहीं निकट के उच्च प्राथमिक विद्यालय के हालात भी कुछ ऐसे ही दिखाई दिए। हेडमास्टर मंजू शर्मा अवकाश पर थीं। इस दौरान विद्यालय में 56 मेंसे 42 बच्चे मौजूद मिले। जिसको पढ़ाने की जिम्मेदारी एक मात्र अध्यापिका ज्योति शर्मा पर थी।
विज्ञापन