{"_id":"624b2585d4067031165c562d","slug":"thief-bulandshahr-news-gbd236387492","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की स्कॉर्पियो के साथ पकड़ा गया भाजपा जिलाध्यक्ष का ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की स्कॉर्पियो के साथ पकड़ा गया भाजपा जिलाध्यक्ष का ड्राइवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की स्कॉर्पियो के साथ पकड़ा गया भाजपा जिलाध्यक्ष का ड्राइवर
बुलंदशहर। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के ड्राइवर को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ पकड़ लिया। 31 मार्च को अज्ञात में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा था। ड्राइवर ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष इस गाड़ी में चलते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने भी स्वीकार किया है कि यह गाड़ी उनके पास थी।
औरंगाबाद के गांव सैदपुरा निवासी अतुल कुमार ने 31 मार्च को देहात कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि अनूपशहर अड्डा क्षेत्र से 30 मार्च को उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को डीएम रोड से उसी नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने गुजरते देखा तो रोक लिया। पुलिस ने बताया कि कार चला रहे ड्राइवर ने खुद को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया का ड्राइवर बताया। इसके बाद बरामद स्कॉर्पियो और आरोपी ड्राइवर को लेकर आवास विकास चौकी पहुंची। जहां से आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया गया। पुलिस ने गाड़ी की बरामदगी के बाद कोर्ट में दस्तावेज पेश कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भी आरोपी कार चालक का कहना था कि जिलाध्यक्ष ने ही सोमवार सुबह उसे यह गाड़ी दी थी।
गाड़ी मालिक ने जिलाध्यक्ष पर धमकी देने का लगाया आरोप
गाड़ी मालिक अतुल कुमार का आरोप है कि ड्राइवर और कार को पकड़े जाने से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया गुस्से में आ गए। उन्होंने आवास विकास चौकी पुलिस को फोन कर गाड़ी पकड़ने पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस के फोन से ही धमकी दी। गाड़ी मालिक ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने गाड़ी चोरी की शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने लेनदेन का मामला बताया
स्कॉर्पियो चोरी की एफआइआर दर्ज कर पुलिस फंस गई है। अब मामले को पुलिस लेनदेन से जुड़ा बता रही है। पुलिस का दावा है कि गुमराह करके चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
गाड़ी काफी दिनों से मेरे पास है, ड्राइवर भी मेरा है। लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मैने कोई चोरी की गाड़ी का प्रयोग नहीं किया है। आरोप लगाने वाला व्यक्ति रिकॉर्डिंग वायरल करते हुए गाड़ी देने की बात कर रहा है। शिकायतकर्ता पुलिस को गुमराह कर रहा है। इससे साफ है कि आरोपी की क्या मंशा है। - अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा
मैं 30 मार्च को अनूपशहर अड्डे के पास अपने दोस्त से मिलने गया था। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी हो गई थी। 112 नंबर पर भी पुलिस को कॉल करके सूचना दी थी। सोमवार सुबह डीएम रोड पर गाड़ी दिखी तो पुलिस को सूचना दी।
- अतुल कुमार, गाड़ी मालिक
मामले की निष्पक्षता से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। गाड़ी के कागजों से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद मालिक को गाड़ी सौंप दी जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी