{"_id":"56fd61c74f1c1bf13ff00105","slug":"there-will-obviously-be-present-on-food-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल खाने-पीने पर नहीं कटेगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल खाने-पीने पर नहीं कटेगी जेब
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सभी अस्पतालों में सरकार विभिन्न दवाएं मुफ्त में दे रही हैं।
एक अप्रैल को टैक्स की नई दरें लागू हो जाएगी। जिससे आम आदमी की जेब पर भार पड़ेगा। फिलहाल खाने-पीने की वस्तुओं पर जेब नहीं कटेगी। नए वित्त वर्ष में न सिर्फ छोटी बचत योजनाओं की जमा दरें घट गई हैं। इसके अलावा मोटर का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम और राजमार्गों के टोल टैक्स भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने डाकघर की बचत योजनाओं और पीपीएफ की जमा दरों में कटौती की है जो पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी। इसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ेगा जोे छोटी बचत पर निर्भर हैं। इसके अलावा शुक्रवार से टोल टैक्स भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
एनएचएआई के अनुुसार दरों में न्यूनतम ढाई फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे सफर और महंगा हो जाएगा और आम आदमी की जेब ढीली हो जाएगी। वहीं, रेलवे ने अप्रैल से बच्चों के हाफ टिकट की व्यवस्था खत्म कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में 5 से 12 साल तक के बच्चों का रिजर्वेशन कराने पर उनके लिए फुल टिकट लेना होगा। अगर, उन्हें बर्थ नहीं मिलती है तो टिकट हाफ ही रहेगा।