फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theft

एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से निकाले 87 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
theft
एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से निकाले 87 हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट निवासी रहीस का शातिर चोरों ने एटीएम कार्ड चोरी कर हजारों रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित को बैंक से आए मेसेज के माध्यम से जानकारी हुई, जिसकी शिकायत उसने बैंक अफसरों से की। साथ ही नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन, पुलिस अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं तलाश सकी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट क्षेत्र निवासी पीड़ित रहीस ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसने कुछ रुपयों की आवश्यकता होने पर अपने पुत्र उमैद उमर को एटीएम कार्ड लेकर रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक एटीएम पर भेजा था। वहां पर उसके पुत्र ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने एटीएम कार्ड का पिन कोड देख लिया। साथ ही अज्ञात शातिर ने उनके पुत्र को झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। साथ ही उसे कोई और एटीएम कार्ड थमा दिया। कुछ देर बाद पीड़ित के खाते से 77 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक अफसरों से मुलाकात कर मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। साथ ही नगर पुलिस को भी अज्ञात शातिर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव के 17 लोगों पर दर्ज हैं मामले
जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के करीब 17 लोगों पर एटीएम कार्ड बदलकर या चोरी कर लोगों के खाते से लाखों रुपये निकालने के मामले दर्ज हैं। गांव के इन लोगों पर अधिकतर मामले जनपद के अलावा आगरा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मुंबई तक दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सीसीटीवी आदि के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed