फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The World Bank will charge Shifting

वर्ल्ड बैंक देगा शिफ्टिंग चार्ज

Thu, 08 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The World Bank will charge Shifting
2000 Note

डेडीकेटिड फ्रेट कॉरीडोर के लिए नगर में अधिग्रहित की गई भूमि, दुकान और मकान के मालिकों को वर्ल्ड बैंक पुनर्वास नीति के तहत शिफ्टिंग चार्ज का भुगतान करेगा। अधिग्रहण की जद में आए परिवारों को कम से 14 हजार और अधिकतम 60 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। ये रकम भूमि, मकान और दुकान के मुआवजे से अलग होगी।

विज्ञापन


डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर के लिए नगर में बरन, भूड़ और मऊखेड़ा में भूमि का अधिग्रहण किया गया। अधिग्रहण क्षेत्र में 257 दुकान और मकान भी हैं। बता दें कि प्रोजेक्ट के तहत बरन, भूड़ से गुजर रही पुरानी रेल लाइन के पास से दूसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी। सामान्य से अधिक क्षमता वाली रेल लाइनों पर तेज रफ्तार मालगाड़ियां दौड़ेंगी।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण कानून के हिसाब से अधिग्रहण की जद में आए लोगों का जमीन का मुआवजा तो मिलेगा ही भवन की वेल्यू भी दी जाएगी। भवन का मुआवजा वेल्यूएशन के बाद जारी होगा। मुआवजे के साथ लोगों को शिफ्टिंग जार्च के तौर पर कम से 14 हजार और अधिकतम 60 हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवा महिलाओं को 30 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगी। जिन परिवारों के पास पशु हैं, उनको शिफ्ट करने के लिए भी 16 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएगे। इसी क्रम में वर्ल्ड बैंक की ओर से सर्वे भी शुरू करा दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद शिफ्टिंग चार्ज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


मुआवजा जमीन और मलबे का दिया जाएगा। जिन लोगों के मकान का अधिग्रहण किया गया है, उनको दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए वर्ल्ड बैंक की ओर से शिफ्टिंग जार्च दिया जाएगा। कम से कम 14 हजार और अधिकतम 60 हजार का भुगतान वर्ल्ड बैंक करेगा। इस संबंध में सर्वे शुरू हो गया है। - अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed