फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The usurer gave 20 thousand four months ago, now he is asking for three lakh

Bulandshahar News: सूदखोर ने चार माह पहले 20 हजार दिए, अब मांग रहा तीन लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
The usurer gave 20 thousand four months ago, now he is asking for three lakh
बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बहांपुर निवासी एससी वर्ग के एक व्यक्ति से गांव के ही सूदखोर ने 20 हजार रुपये उधार देकर चार माह में ही तीन लाख रुपये बना दिए। आरोप है कि पीड़ित आरोपी के 20 हजार रुपये मूल वापस कर चुका है। इसके बावजूद आरोपी उससे 20 प्रतिशत की ब्याज दर व 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तीन लाख रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर मकान का बैनामा कराने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बहांपुर निवासी सोनू कुमार ने मुख्यमंत्री समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में उसने बताया कि कुछ माह पूर्व उसने गांव निवासी सूदखोर से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। जो पीड़ित ने निर्धारित वक्त पर करीब चार माह बाद वापस कर दिए। आरोप है कि अब आरोपी द्वारा 20 हजार रुपये की धनराशि पर 20 प्रतिशत का ब्याज और 400 रुपये रोजाना की पेनल्टी लगाकर 3 लाख रुपये का तकादा कर रहा है। तीन लाख रुपये न देने पर उससे गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए मकान का बैनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी ने रुपये चुकाने के लिए 2 अगस्त तक का वक्त दिया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले भी कई लोगों से उक्त प्रकार से ही वसूली की है। उसकी पुलिस में अच्छी सांठगांठ होने के चलते हर कोई शिकायत करने से डरता है। पीड़ित ने आरोपी से खुद की सुरक्षा का खतरा भी जताया है। एसएसपी ने मामले में थाना पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed