{"_id":"68c6f28c0fe17595a008bda7","slug":"the-tube-well-could-not-function-in-three-years-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109508-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन साल में नहीं चल सका नलकूप, 500 घरों के लोग पानी के इंतजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन साल में नहीं चल सका नलकूप, 500 घरों के लोग पानी के इंतजार में
विज्ञापन
खुर्जा। भीम नगर कॉलोनी में तीन साल पहले लगा नलकूप अभी तक चालू नहीं हो सका है, जिससे 500 घरों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। जहां तीन महीने पहले ऊर्जा निगम ने विद्युत कनेक्शन के लिए अनुमानित शुल्क पत्र भी भेज दिया लेकिन नगर पालिका की ओर से कनेक्शन के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय निवासी कैलाश गौतम ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 500 से अधिक मकान हैं। वर्ष 2022 में कॉलोनी में अमृत 2.0 योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य हुआ था और कॉलोनी में ट्यूबवेल लगा दी गई। पानी की सप्लाई चालू नहीं होने के कारण ट्यूबवेल भी करीब तीन साल से अपने स्थान लगे-लगे जंग खा रही है। इसके कमरे का ताला भी किसी ने नहीं खोला है।
स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ से नलकूप चालू करने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में जलकल विभाग पर भी शिकायत दी गई लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जनवरी 2025 में कार्यवाहक ईओ और एसडीएम खुर्जा ने इस संबंध में ऊर्जा निगम को पत्र लिखकर विद्युत कनेक्शन करने के निर्देश दिए। इसपर ऊर्जा निगम की ओर से कनेक्शन के लिए अनुमानित शुल्क की मांग की। इस पर पत्राचार चलता रहा।
विज्ञापन
जून माह में ऊर्जा निगम ने लगभग पांच लाख रुपये का अनुमानित शुल्क का पत्र नगर पालिका ईओ को भेजा लेकिन अभी तक उसका भुगतान नहीं होने के कारण कनेक्शन नहीं मिल सका। ऐसे में नलकूप अभी तक चालू नहीं हो सका।
अगले माह धरने पर बैठने की चेतावनी
स्थानीय निवासी कैलाश गौतम ने बताया कि पिछले करीब 15 सालों से पानी की सप्लाई के लिए मांग की जा रही है। काफी प्रयास के बाद पानी की पाइपलाइन और नलकूप का कार्य मंजूर हुआ था और फिर कार्य हो सका। अब पाइपलाइन बिछ गईं तो पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। जल्द इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी पांच अक्टूबर को नलकूप पर बैठकर सभी कॉलोनीवासी धरना प्रदर्शन करेंगे।
इसमें नगर पालिका को पत्र भेज कर अनुमानित शुल्क जमा करने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक शुल्क जमा नहीं किया गया। शुल्क जमा होने पर तुरंत कनेक्शन किया जाएगा। - सुनील कुमार, एक्सईएन खुर्जा
मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई अनुमानित शुल्क की मांग की गई है तो इसमें जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद अनवर हुसैन, ईओ नगर पालिका