{"_id":"68a8a320c5dfb06def04e8f5","slug":"the-thief-came-as-a-customer-and-stole-the-ring-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-139266-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ग्राहक बनकर आया चोर नजर हटते उड़ा ली अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ग्राहक बनकर आया चोर नजर हटते उड़ा ली अंगूठी
विज्ञापन
जहांगीराबाद में ज्वैलर्स की दुकान पर हुई घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
शिकारपुर। नगर क्षेत्र में एक सराफ की दुकान पर खरीदारी के बहाने ग्राहक ने अंगूठी चोरी कर ली। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
शिकारपुर निवासी विशाल मित्तल ने तहरीर दी। बताया कि उनकी नगर के छोटा बाजार में सराफा की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा।
दुकानदार ने अंगूठी का केस उनके सामने रख दिया। इसी बीच दुकानदार की नजर किसी और काम की ओर चली गई। दुकानदार की नजर बचते ही ग्राहक ने अंगूठी अपने दूसरे हाथ में ले ली और अंगूठी पसंद ना आने की बात कहते हुए उठकर चला गया।
विज्ञापन
दुकानदार ने केस में रखी अंगूठियां को गिना तो एक अंगूठी कम मिली। इस पर उसने ग्राहक चोर को आसपास तलाशा गया। बाद में दुकानदार ने कोतवाली जाकर अज्ञात चोर के खिलाफ के खिलाफ तहरीर दी है।
जहांगीराबाद में भी ग्राहक बनकर आया शख्स, गहने लेकर फरार
जहांगीराबाद। गांधी चौक स्थित श्री गणपति ज्वेलर्स की दुकान पर शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और दुकानदार से बेटी के लिए सोने के झाले व बालियां दिखाने की बात कही। दुकानदार के गहने दिखाने के दौरान मौका पाकर वह व्यक्ति एक जोड़ी सोने के कुंडल और तीन जोड़ी बालियां लेकर भाग गया। सूचना पर सीओ राम करन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनमें आरोपी का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
शिकारपुर और जहांगीराबाद में दो सराफा की दुकानों पर हुई वारदातों की जांच की जा रही है। दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हैं। दोनों एक ही हैं या अलग अलग इसका भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात