{"_id":"57a2486e4f1c1b5a7b2babd1","slug":"the-railway-gate-to-close-villagers-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक बंद करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक बंद करने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो /खुर्जा
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
ओवरब्रिज बनने के बाद अगवाल गांव स्थित रेलवे फाटक बंद किए जाने से ग्रामीण भड़क गए। काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और फाटक बंद करने का काम रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि फाटक बंद होने से उन्हें कहीं जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। हाईवे स्थित अगवाल रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। उस पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। ऐसे में रेलवे ने फाटक बंद करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बुधवार को रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फाटक बंद करने का काम शुरू कर दिया था। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा करते हुए रेलवे द्वारा फाटक बंद करने का काम रोक दिया।
विज्ञापन
किर्रा गांव की प्रधान मुन्नी ने कहा कि आसपास के गांव के लोग बुग्गी, तांगा आदि लेकर निकलते हैं। ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जाना उनके लिए काफी मुसीबत हो जाएगी। पैदल जाने के लिए भी तीन किलोमीटर तक पीछे जाना पड़ेगा। हंगामा करने वालों में राजकुमार, राजकुमारी, सरोज, कल्लू, चिंरौजी, रश्मि, धर्मवती, उर्मिला रहे।
कोई हादसा न हो इसके लिए रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा था। ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। - साधू सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर