फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The noise of election campaign stopped

Bulandshahar News: चुनाव प्रचार का शोर थमा, अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The noise of election campaign stopped
निकुंज हॉल में अधिकारियों को चुनाव की ब्रीफिंग करते डीएम-एसएसपी
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अंतिम दिन मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर रोड शो करने के साथ जनसंपर्क भी किया। बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियांं रवाना की जाएंगी। शुक्रवार सुबह सात बजे से जिले के 2876 पोलिंग बूथों पर 26.44 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बुलंदशहर लोकसभा सीट में जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र और गौतमबुद्धनगर सीट में दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव आयोग ने सभी दलों को प्रचार प्रसार के लिए 24 अप्रैल की शाम छह बजे तक का समय दिया था। गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक मिश्र ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग के निर्देश पर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


नवीन अनाज मंडी और डीएवी इंटर काॅलेज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बुलंदशहर लोकसभा सीट में मतदान कराने के लिए नवीन फल एवं अनाज मंडी और गौमतबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए डीएवी इंटर काॅलेज से बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से जिला प्रशासन पोलिंग पार्टियों को रवाना करेगा। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित बूथों पर पहुंच जाएंगी। जिले की पांच विधानसभाओं में मतदान कराने के लिए 2,876 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। बुलंदशहर लोकसभा सीट की सदर, शिकारपुर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट की खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर मतदान होना है। मतदान संपन्न कराने के लिए 2,876 बूथों पर सभी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद कर लिया गया है। कुल 14,380 कर्मचारी पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न कराएंगे। इनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल हैं। इसके अलावा 191 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 33 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 10 फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed