{"_id":"5880f9524f1c1bc77cefe1c8","slug":"the-night-before-the-wedding-dowry-refuses-to-bring-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले दहेज की रार, बारात लाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले दहेज की रार, बारात लाने से किया इनकार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी को तहरीर देने पहुंचे वधू पक्ष के लोग।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई के वक्त मिला दहेज कम लगा तो शादी से पहले वर पक्ष ने बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर दी। वधू पक्ष के असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने बारात लाने से ही इनकार कर दिया। परेशान युवती के पिता ने एसएसपी को तहरीर देकर वर पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की स्याना निवासी कलुआ सैनी पुत्र माना सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी पूनम का रिश्ता मेरठ निवासी युवक के साथ तय किया था। दो अक्तूबर 2016 को वह सगाई लेकर मेरठ गया था। जिसमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के लिए 28 फरवरी 2017 की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन
रस्मों के मुताबिक, विवाह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। हलवाई, टैंट और लाईट वालों का भुगतान कर दिया था। 17 जनवरी को दूल्हा के फूफा ने कलुआ सिंह के मोबाइल पर कॉल की। उसने कलुआ से कहा कि उन्होंने सगाई में उनकी हैसियत से दान-दहेज नहीं दिया। अगर अपनी बेटी का विवाह करना है तो एक बाइक और एक लाख रुपये और देने होंगे।
विज्ञापन
यह दहेज मिलने पर ही बारात लेकर आएंगे, नहीं तो रिश्ता कैंसिल है। कलुआ ने अपनी हैसियत का हवाला देते हुए विवाह के कुछ समय बाद बाइक देने का वादा किया। लेकिन दूल्हे के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
कलुआ का कहना है कि इसके चलते उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। कलुआ ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में दहेज लोभियों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। परिजनों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने पुलिस को बताया उसकी शादी में मिले दानदहेज से ससुराली खुश नहीं हैं। वह आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। बुधवार शाम भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस जांच कर रही है।