फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The death of two youths

दो युवकों की करंट से मौत

Mon, 06 Jun 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 06 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
The death of two youths
दो युवकों की मौत के बाद सोमवार को मौके पर एकत्रित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

 ट्यूबवेल की हौद में नहा रहे युवक की ममेरे भाई सहित करंट से मौत हो गई। एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर एलटी पर गिरने से करंट पानी तक फैल गया था। मेरठ निवासी विनीत का मंगलवार को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए डारौली में अपने फूफा के यहां आया था।

विज्ञापन


बीबीनगर क्षेत्र के डारौली गांव निवासी नवीन (21) पुत्र नरेश कुमार अपने ममेरे भाई विनीत (16) पुत्र लोकेश निवासी तहसील मवाना, किला परीक्षितगढ़ के गांव अतलपुर मेरठ के साथ सोमवार सुबह केशौपुर सठला में उमेश की ट्यूबवेल पर नहाने गए थे।
विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्श्यों ने बताया कि ट्यूबवेल की लाइन के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकल रही थी। हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे ट्यूबवेल के पानी में करंट फैल गया। ट्यूबवेल की हौद में नहा रहे दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय गांव के अन्य युवक ट्यूबवेल पर नहाने पहुंचे तो उन्होंने दोनों को पानी में तड़पते देखा। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीण दोनों युवकों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना मेरठ दे दी।

नवीन का गांव में हुआ अंतिम संस्कार
सूचना मिलने पर विनीत के परिजन उसके शव को लेकर मेरठ लौट गए, जबकि नवीन का बीबी नगर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि विनीत के पिता आर्मी में थे। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

जन्मदिन मनाने फूफा के यहां आया था विनीत
परिजनों ने रोते हुए बताया कि विनीत हाईस्कूल का छात्र था। उसका सात जून मंगलवार को जन्मदिन था। जिसकी पूरे परिवार को खुशी थी, लेकिन जन्मदिन मनाने से एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। वह जन्मदिन मनाने ही अपने फूफा के घर आया था।


परिजनों ने बताया कि नवीन ने 12वीं की कक्षा पास करने के बाद कोचिंग शुरू कर दी थी। नवीन के पास लखावठी इंटर कॉलेज से एनसीसी की ए, बी तथा सी तीनों सर्टीफिकेट थे। नवीन तीन भाइयों में सबसे छोटा व होनहार था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed