फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The city will have 700 vehicles parking and green park

शहर में बनेगी 700 वाहनों की पार्किंग और ग्रीन पार्क

Fri, 02 Jun 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Fri, 02 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
The city will have 700 vehicles parking and green park
park - फोटो : Demo Pic

अफसरों की प्लानिंग परवान चढ़ी तो शहर में न सिर्फ जाम का काम तमाम होगा, बल्कि आम आदमी को सुबह शाम टहलने के लिए लंबे चौड़े पार्क की सौगात भी मिल जाएगी। शहर में 700 वाहनों को एक साथ खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


पुरानी जेल की नजूल भूमि पर एक किलोमीटर लंबाई में गोलाकार ग्रीन पार्क के प्रस्ताव पर डीएम ने अंतिम मुहर लगा दी है। पार्किंग स्थल और ग्रीन पार्क बीडीए अफसरों को विकसित कराने होंगे।
विज्ञापन


पुरानी जेल की नजूल भूमि पर एक किमी लंबा गोलाई में पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क वन-वे के रूप में विकसित होगा, ताकि आम आदमी सुबह और शाम टहल सके। पार्क के सहारे रोड पर मार्केट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण दुकानों को किफायती दरों पर बेचेगा। इससे आम आदमी को रोजगार और प्राधिकरण की आमदनी की स्रोत बढ़ेगा। 700 वाहनों को खड़ा करने के लिए भू-तल एवं बेसमेंट के प्रस्ताव पर डीएम ने अफसरों के साथ मंथन किया।

जेल की जमीन के एक हिस्से को ग्रीन पार्क के रूप में विकसित करने के साथ साथ खुर्जा के पाटरी उद्योग को ग्रीन पार्क का लुक देने पर सहमती बनी। ग्रीन पार्क विकसित होने से शहर के लोगों को सुबह शाम टहलने के लिए बेहतरीन स्थान मिल जाएगा।


शहर की सड़कों पर जाम की समस्या
शहर की सड़कों के किनारे अवैध रूप से वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। इसलिए काला आम चौराहा, डीएम रोड, लल्लाबाबू रोड, ईदगाह रोड, मोतीबाग रोड, कचहरी रोड पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। पार्किंग स्थल बनने से अवैध पार्किंग की समस्या का खात्मा हो जाएगा और शहर को जाम मुक्त कराने में मदद मिलेगी।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed