फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   thana diwas

थाना दिवस से फिर मायूस लौटे फरियादी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
thana diwas
थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते डीएम और एसएसपी। - फोटो : BULANDSHAHR
थाना दिवस से फिर मायूस लौटे फरियादी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली देहात में फरियादियों की फरियाद सुनीं। अफसरों की टेबल शिकायतों का अंबार रहा, लेकिन अधिकांश फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

डीएम रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण और अवैध कब्जा न होने दिया जाए। थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें आने पर उनका संज्ञान लेते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। साथ ही अवैध कब्जा होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर अविलंब लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने थाना दिवस में नई मंडी परिसर, बुलंदशहर में सरकारी संपत्ति/भूमि पर अवैध अतिक्रमण/कब्जा का मामला प्रकाश में आने पर पक्षों को सुनते हुए दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना दिवस में एएसपी शशांक सिंह, तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed