{"_id":"610d76358ebc3eb80621b8ab","slug":"tet-exam-bulandshahr-news-gbd223681112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी टीजीटी परीक्षा
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की टीजीटी प्रतिशत स्नातक परीक्षा जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। परीक्षा कराने के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए है। दोनों दिन की परीक्षा में 14,664 परीक्षार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे। शनिवार को होने वाली परीक्षा में 7768 परीक्षा परीक्षा देंगे। चयन बोर्ड भी परीक्षा पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड कॉलेजों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा टीजीटी प्रशिक्षत स्नातक एवं प्रवक्ता वर्ग की भर्ती की जा रही है। पहले यह परीक्षा मंडल स्तर पर होती थी, लेकिन कोरोना काल में चयन बोर्ड द्वारा सभी जिलों में यह परीक्षा कराई जा रही है। जिले में भी परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं और सात और आठ अगस्त को परीक्षा कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने भी परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। शनिवार को केंद्रों पर टीजीटी की विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 तक होगी और इसमें 3833 और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 तक होगी और इसमें 3935 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर आधा स्टाफ संबंधित कॉलेज का होगा और आधा स्टाफ दूसरे विभाग का होगा। बेसिक शिक्षकों की डयूटी भी परीक्षा में लगाई गई है। पहले दिन की परीक्षा में कुल 7768 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
रविवार की परीक्षा में शामिल होंगे 6896 परीक्षार्थी
रविवार को भी जिले में नौ केंद्रों पर टीजीटी विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 तक होगी और इसमें 2961 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली 2.30 से 4.30 तक होगी और इसमें 3935 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो दिन की टीजीटी परीक्षा में कुल 14,664 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में भानू प्रताप एग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, डा. अनूपलाल बंसल कन्या इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, किसान आदर्श इंटर कॉलेज रोण्डा, एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर एवं डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इन नियमों का करना होगा पालन
- परीक्षार्थियों को केंद्रों पर प्रवेश पत्र, और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
- परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में एकत्रित नहीं हो सकेगी भीड़
- परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में नहीं खुलेगी फोटो स्टेट की दुकान।
- सीसीटीवी कैमरे की निगाह में होगी परीक्षा, अफसरों की रहेगी पैनी नजर।
- प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट।
- परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा सैनिटाइज, बिन मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश।
जिले में टीजीटी परीक्षा शनिवार नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। एक परीक्षा केंद्र पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। केंद्रों के आस-पास फोटों स्टेट की दुकानें बंद रहेगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। - शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।