फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   TET

टीईटी रद्द होने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
TET
जीआईसी में शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द होने के बाद नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थी को समझाते पुलिसकर्म - फोटो : BULANDSHAHR
टीईटी रद्द होने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही पेपर दे रहे अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की अफसरों से नोकझोंक भी हुई।
रविवार को जिले में 23 केंद्रों पर टीईटी कराने की तैयारी की गई थी। दो पालियों में 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत थे। पहली पाली में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हो गई थी। आधे घंटे बाद परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी गई। यह सुनते ही अभ्यर्थी भौचक्के रह गए। जब तक वह कुछ समझ पाते ओएमआर सीट और पेपर वापस लेना शुरू कर दिया गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर एकत्रित होकर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। राजकीय इंटर कालेज पर बनाए गए केंद्र पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि शासन ने पेपर लीक कराया है। सरकार नहीं चाहती थी कि यह परीक्षा हो।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को समझाया। इसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुलंदशहर और सिकंदराबाद में केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए अभ्यर्थियों को समझाया। डीएम ने अभ्यर्थियों को बताया कि यह परीक्षा दोबारा होगी और अभ्यर्थियों से किसी तरह का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में भी पहुंचा लीक पेपर
किसी ने व्हाट्सएप पर तो किसी ने अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से जिले में भी पेपर लीक होने की बात कही। वहीं, डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने इनकार करते हुए कहा कि जिले में पेपर लीक नहीं हुआ। हालांकि चर्चा रही कि लीक हुआ टीईटी का पेपर जिले में भी पहुंचा।
रास्ते से लौटे दूसरी पाली में परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थी
दूसरी पाली दोपहर बाद 2.30 से शाम पांच बजे तक होनी थी। परीक्षा रद होने के बाद दूसरी पाली का पेपर देने आ रहे अभ्यर्थी रास्ते से वापस हो गए। दूसरी पाली में 8593 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि दोनों पालियों में 20009 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

पेपर लीक होने की निंदा
पेपर लीक होने की एनएसयूआई समेत कई संगठनों ने निंदा की है। एनएसयूआई के सदस्य सचिन वशिष्ठ और शिवम वशिष्ठ ने कहा कि योगी सरकार में पेपर लीक होते रहते हैं। प्रशासनिक अधिकारी सरकार का रौब दिखाकर अभ्यर्थियों को डरा धमका रहे हैं। कांग्रेस नेता सुशील कुमार ने अभ्यर्थियों के बीच कांग्रेस की ओर से जारी प्रतिज्ञा पत्र वितरित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसा नहीं होगा। नवदीप सामाजिक विकास संस्था के राष्ट्रीय संयोजक सचिन एन वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों को आर्थिक और मानसिक आघात पहुंचा है। छात्र संघ के नेता अमरपाल लोधी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक करने वालाें पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed