फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tendua caught

जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए जाल में फंसकर मरा तेंदुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
tendua caught
जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए जाल में फंसकर मरा तेंदुआ
विज्ञापन

शिकारपुर। गांव देवराला में जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में शुक्रवार को तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ को देखते ही खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर डरकर भागने लगे। सूचना मिलने पर एक घंटे बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन संसाधनों के अभाव में तेंदुआ को बचा नहीं पाए। करीब 4:30 बजे तक जाल में फंसा तड़पता रहा। शाम को डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ की मौत हो गई।
बताया गया कि दोपहर खेत पर कार्य करने जा रहे किसानों ने देखा कि कोई जानवर जाल में फंसा हुआ है। पहले उन्होंने जंगली सूअर समझा, जैसे ही पास में गए तो शोर मचाते हुए भागना शुरू कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर भी भागने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। करीब 1:30 बजे अरनिया वन क्षेत्र के रेंजर उमेश पाठक पहुंचे। करीब 2 बजे डीएफओ विनीता सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। वन विभाग के अधिकारी संसाधन जुटाने में लगे रहे, तेंदुआ जाल में फंसा तड़पता रहा। करीब शाम 4:30 बजे मेरठ की टीम पिंजरा लेकर पहुंची, उस समय तक तेंदुआ मर चुका था।
विज्ञापन

टाइगर समझकर भागते रहे लोग
गांव के लोगों को लगा कि जाल में टाइगर फंसा है और हमला कर सकता है। जो लोग भी उसे देख रहे थे, वह यही कहते हुए भागने लगे कि टाइगर आ गया भागो। बाद में कुछ लोगों ने देखा तो समझाया कि तेंदुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से आया तेंदुआ
ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले कभी तेंदुआ नहीं देखा। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि तेंदुआ किसी वन क्षेत्र से नहर के किनारे पानी की तलाश में यहां पहुंचा है। इस दौरान जाल में फंस गया।
फसल बचाने के लिए लगाते हैं जाल
जिले में किसान अपनी फसलों को निराश्रित पशुओं व जंगली जानवरों से बचाने के लिए जाल लगाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ बाहरी लोग भी खेतों के बाहर जाल लगा देते हैं, जिससे जंगली सूअर को पकड़ा जा सके।

तेंदुआ के जाल में फंसने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच करने पर पाया गया कि तेंदुआ की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मेरठ के अधिकारियों को भी दी गई है। वहां से पहुंची टीम की जांच के बाद तेंदुआ का पोस्टमार्टम करवाने का निर्णय लिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
- विनीता सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed