{"_id":"5749d2634f1c1be849690e57","slug":"tempo-and-cars-clashed-killing-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो व कार भिड़ीं, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो व कार भिड़ीं, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 28 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरकोट यात्रा का न्योता देने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टैंपो की जुगसाना गांव के पास कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी हरप्रसाद अपने टैंपो से परिजनों के साथ नगर कोट यात्रा का न्योता देने लोहरा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के जुगसाना गांव के पास पहुंचे।
विज्ञापन
सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार से उनकी टैंपो टकरा गई, जिसमें टैंपो सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल हरप्रसाद पुत्र कंछिद सिंह (60) व दो साल की मासूम बच्ची नीटू पुत्री डालचंद को चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, हरप्रसाद की पत्नी गंगादेई, राजेंद्री पत्नी लक्ष्मण, विमलेश पत्नी प्यारे, सविता पत्नी सुरेंद्र हरवती पत्नी बिन्नामी, विधा पत्नी राकेश, जयप्रकाश पुत्र हरप्रसाद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक भागने में कामयाब रहा। कोतवाल प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक हरप्रसाद के पुत्र लक्ष्मण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।