फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   temperature reached 42 across now and is expected to grow

तापमान पहुंचा 42 पार, अब और बढ़ने के आसार

Sat, 16 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 temperature reached 42 across now and is expected to grow
तापमान - फोटो : अमर उजाला

गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे मजदूरों और राहगीरों और पशु पक्षियों के भी पसीने छूट गए। मौसम विशेषज्ञ अब लगातार तापमान बढ़ने के आसार जता रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था तो शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सूर्य देव ने निकलते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर से पहले ही तापमान 42 डिग्री पार कर गया। गर्मी की तपिश ने पसीने छूटा दिए। सड़कों पर वाहनों और बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि अब मौसम साफ रहने के साथ लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना अधिक बन गई है। आमजन को अब गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, सिकंदराबाद में अक्सर जाम का झाम झेलने वाला हाईवे भी सुनसान दिखाई दिया। गर्मी के चलते लोग घरों में ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed