फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature increased by six degrees in five days

Bulandshahar News: पांच दिन में छह डिग्री बढ़ा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by six degrees in five days
सोमवार दोपहर के समय चटक धूप के बीच जाते लोग। संवाद
बुलंदशहर/सलेमपुर/अहार/बुगरासी/बीबीनगर/नरसेना। लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले पांच दिन में छह डिग्री तापमान बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़ कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब बारिश होने का कोई संकेत नहीं है। अब तापमान बढ़ेगा और जल्द ही भीषण गर्मी का सामना होगा।
विज्ञापन




पिछले दिनों मौसम ने लगातार रंगत बदली। लगातार बदले मौसम के मिजाज के बीच कभी चटक धूप तो कभी बादल छाने के साथ बारिश व ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान काफी कम हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, अब लगातार तापमान में इजाफा होने लगा है। कई दिन से तेज हवाओं का दौर भी जारी है। सोमवार की बात करें तो सुबह से ही चटक धूप ने गर्माहट का अहसास रहा। दोपहर के समय बाजार व सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बढ़ी गर्मी का असर भी लोगों पर देखा जा रहा है। इससे बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थ की मांग बढ़ गई। वहीं, बढ़ती गर्मी को देखकर किसान अपनी गेहूं की फसल को जल्द काटने और निकालने में जुटे हुए हैं। इसके लिए वह श्रमिकों का भी सहयोग ले रहे हैं। ऐसे मौसम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 20 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि अब लगातार तापमान में इजाफा होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का अहसास बढ़ेगा। जल्द ही पसीने छुड़ाने वाली गर्मी का सामना होगा। मंगलवार को अधिकतम तापतान बढ़कर 37 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


-



पिछले पांच दिन में इस तरह रहा तापमान

तिथि - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान



13 अप्रैल - 35 - 19 डिग्री सेल्सियस

12 अप्रैल - 34 - 19 डिग्री सेल्सियस



11 अप्रैल - 34 - 20 डिग्री सेल्सियस

10 अप्रैल - 32 - 20 डिग्री सेल्सियस



09 अप्रैल - 29 - 17 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed