फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager drowns in canal while bathing during Ganesh immersion

Bulandshahar News: गणेश विसर्जन के दौरान नहाते हुए नहर में डूबा किशोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in canal while bathing during Ganesh immersion
पहासू के खेड़ा नहर में युवक के डूबने के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - संवाद
पहासू। क्षेत्र की खेड़ा नहर में रविवार शाम को गणेश विसर्जन के दौरान नहर में नहाते हुए किशोर डूब गया। उसके साथियों ने उसको बचाने का प्रयास किया, मगर तेज बहाव के कारण वह किशोर को पकड़ नहीं सके। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन



अलीगढ़ जनपद के जवां क्षेत्र स्थित रामनगर गांव निवासी मनवीर पुत्र रामेश्वर ने बताया कि शनिवार को गांव में गणेश भगवान की स्थापना हुई थी। रविवार को गांव में भगवान के विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें गांव के करीब 60-70 लोग शामिल हुए। सभी लोग पैदल ही गणेश भगवान की मूर्ति लेकर बुलंदशहर जनपद के पहासू क्षेत्र स्थित खेड़ा नहर पर शाम करीब पांच बजे पहुंचे।
विज्ञापन


नहर में भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए मनवीर, प्रशांत (17) पुत्र भूरा और एक युवक नहर में उतरे थे। मूर्ति विसर्जन के बाद तीनों नहर में नहाने लगे। तभी तेज बहाव के कारण प्रशांत बीच में चला गया। मनवीर ने उसको पकड़ने का प्रयास किया मगर वह पानी में नीचे की ओर से चला गया। तभी शोर सुनकर स्थानीय गोताखोर भी नहर में कूद गए, मगर प्रशांत की जानकारी नहीं मिल सकी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ शिकारपुर शोभित कुमार का कहना है कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की जा रही है। बहाव की दिशा की ओर से गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed