फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager drown in ganga river

गंगा स्नान के दौरान किशोर बहा, किशोरी को नाविकों ने बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teenager drown in ganga river
राजघाट गंगा किनारे खड़े शोकाकुल परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
गंगा स्नान के दौरान किशोर बहा, किशोरी को नाविकों ने बचाया
विज्ञापन

नरौरा। राजघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोर और एक किशोरी पानी के तेज बहाव में बह गए। परिजनों की चीख पुकार सुनकर गोताखोरों ने किशोरी को तो बचा लिया लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका है। पीएसी की फ्लड प्लाटून के जवान और स्थानीय तैराक उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।
जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव खुशहालगढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह का पुत्र कृष्णा (14) कुछ दिन पहले अपनी ननिहाल नरौरा क्षेत्र के गांव किला चौंढेरा में आया था। बृहस्पतिवार को कृष्णा अपने नाना रामवीर सिंह और अन्य परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए राजघाट गंगा तट पर आया था। कृष्णा व उसकी रिश्तेदार 16 वर्षीय किशोरी ललतेश पुत्री भंवर सिंह गंगा स्नान कर रहे थे। पास में ही गांव के अन्य लोग व परिजन स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान कृष्णा व ललतेश दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। उन्हें बहते देख परिजनों ने शोर मचा दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किशोरी को बचा लिया लेकिन कृष्णा आंखों से ओझल गया। हादसे की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह पुलिस बल, एसडीएम मोनिका सिंह व तहसीलदार राजकुमार भास्कर गंगा घाट पर पहुंचे। देर शाम तक लापता हुए कृष्णा का पता नहीं चल सका था। पीएसी की फ्लड प्लाटून के जवान और स्थानीय तैराक उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रामघाट में पीएसी के तैराकों ने किशोर का बचाया
महाशिवरात्रि पर रामघाट क्षेत्र के गांव जरगवां निवासी 17 वर्षीय अंकित गंगा तट पर स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। यह देख अन्य स्नानार्थियों की चीख पुकार सुन पीएसी के सुमित वशिष्ठ, वेदप्रकाश, अनुज कुमार व शिवम यादव ने नदी में छलांग लगा दी और अंकित को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी
घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं होने के कारण स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के बहने की आशंका हमेशा बनी रहती है। राजघाट में मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान भरतपुर से कांवड़ भरने आए शिव भक्त प्रशांत पुत्र जोगेंद्र कुमार की डूबने से मौत हो गई थी। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, नावों की उचित व्यवस्था नहीं है। लोगाें का कहना है अब गर्मी में गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा। ऐसे में भक्तों की सुरक्षा रामभरोसे ही रहेगी। एसडीएम मोनिका सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में गंगा घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। साथ ही स्नान को आने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

किशोर को ढूंढने के लिए नदी में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। पीएसी की टीम सर्च आपरेशन में लगी है। जल्द ही किशोर का पता लगा लिया जाएगा। - मोनिका सिंह, एसडीएम डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed