{"_id":"30b52831d7fe139ac095746d3f7b0493","slug":"teachers-protest-at-the-bsa-office-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बंद किया जाए दूध वितरण’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बंद किया जाए दूध वितरण’
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मांगो को लेकर शिक्षक जमकर गरजे। जनपद के शिक्षकों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इसमें मुख्य रूप से मिड डे मील के तहत दूध का वितरण बंद करवाने की मांग की गई। बीएसए कार्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त हुए शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना के तहत आच्छादित करने, शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण करने, कार्यरत शिक्षकों को ग्रेड वेतन 4600 व 4800 पाने की तिथि से मूल वेतन 17140 और 18150 तय करने आदि की मांग की।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा हर बुधवार को मिड डे मील के तहत शुद्ध दूध देने के आदेश दिए गए हैं। जबकि कन्वर्जन कॉस्ट में इजाफा नहीं किया गया है। इस कारण शिक्षकों को तनाव झेलना पड़ रहा है।
इसका सीधा असर शिक्षण कार्य पर पड़ा है। दूध वितरण का आदेश निरस्त किया जाए। असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षकों को आर्थिक सहायता दी जाए। नगरीय क्षेत्रों में अध्यापकों की भर्ती करने की भी मांग की गई।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मंत्री बाबू सिंह, अमित यादव, अरूण कुमार राठी, देवेंद्र कुमार, योगेश कुमार, निर्भय शर्मा, चंद्र कांत शर्मा, सुशील कुमार, राजीव मोहन शर्मा, दिनेश कुमार नरेश आदि रहे।