{"_id":"60c250c28ebc3e65a76a88b9","slug":"teacher-murder-case-bulandshahr-news-gbd2202127123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: प्रेम प्रसंग में शिक्षक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: प्रेम प्रसंग में शिक्षक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलासा: प्रेम प्रसंग में शिक्षक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही वलीपुरा नगर में छह जून को मिले शव की शिनाख्त मुजफ्फरनगर निवासी शिक्षक के रूप में हुई है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग में शिक्षक की हत्या की गई थी। उसकी प्रेमिका और उसके पति ने दो जून को ही कर दी थी। आरोपियों ने शव को मुरादनगर गंगनहर में फेंक दिया था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया है। परिजनों ने फोटो देखकर शव की शिनाख्त की है।
गौरतलब है कि गत छह जून को वलीपुरा नहर में बह कर आए शव की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंची थी। शव बुरी तरह से सड़ी गली अवस्था में था। पुलिस ने शव निकाल कर 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही अज्ञात शव की शिनाख्त गश्ती आसपास के जिलों में जारी कर दी। चौकी इंचार्ज खुर्जा गेट छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि, बुधवार शाम जानसठ से अरुण कुमार व नितिन सैनी सहित अन्य लोग आए और फोटो व शव को देख कर राधेश्याम के होने का दावा किया। राधेश्याम के बहनोई नितिन सैनी ने बताया कि हाथ में बंधे कलावा व कुछ अन्य पहचान के बाद उन्होंने शिनाख्त की है। राधेश्याम दो जून को घर से लापता हुआ था और उसी रात जानसठ में ही उसकी गाड़ी लावारिस हालत में मिली थी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मेरठ बाईपास के वंडर सिटी निवासी युवक अजयपाल का नाम सामने आया। पुलिस ने अजय पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मामले का राजफाश कर दिया। बताया गया कि अध्यापक राधेश्याम के मुजफ्फरनगर में रहते समय एक युवती से संबंध स्थापित हो गए थे, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो पत्नी परिवार के साथ जानसठ में रहने लगी थी और राधेश्याम भी जानसठ में परिवार के साथ रह रहा था। बताया गया कि उक्त युवती ने बाद में अपने रिश्ते के मौसा अजय पाल से शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिजनों ने उससे संबंध खत्म कर दिए अजय पाल ने अपनी पत्नी को गाजियाबाद के राज नगर में फ्लैट ले कर दिया था। वहीं बीते दिनों अजयपाल को जानकारी हुई थी कि राधेश्याम के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके बाद उसने एक योजना बनाई और एक फर्जी आईडी पर सिम कार्ड खरीद कर अपनी पत्नी से राधेश्याम को 2 जून की शाम फोन कराया। साथ ही मिलने के लिए राधेश्याम को राजनगर बुलाया गया। जहां आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दंपत्ति उसकी कार व मोबाइल को साथ लेकर मुजफ्फरनगर जानसठ छोड़ा। बाद में रात में ही राजनगर पहुंचकर आरोपियों ने उसके शव को एक बैग में रखा और मुरादनगर स्थित गंग नहर ने फेंक दिया था।
शव जानसठ के एक शिक्षक राधेश्याम का था। जिसकी विवाहेत्तर संबंधों के चलते हत्या की गई। मामले में वैधानिक कार्रवाई जानसठ पुलिस कर रही है। - अखिलेश त्रिपाठी, नगर कोतवाल बुलन्दशहर