{"_id":"593ee3f51126f49c418b4acb","slug":"task-force-eyes-on-council-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों पर होगी टास्क फोर्स की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों पर होगी टास्क फोर्स की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
परिषदीय स्कूलों पर अब टास्क फोर्स की नजर होगी। टास्क फोर्स के अफसर महीने में दे बार स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। टास्क फोर्स का गठन राज्य, जिला और तहसील स्तर पर होगा। परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण के लिए टास्क फोर्स का गठन करने का आदेश शासन स्तर से हुआ है।
विज्ञापन
टास्क फोर्स स्कूलों में जाकर शैक्षणिक कार्य, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा आदि करेगी। इसके अलावा स्कूलों में हर दिन प्रार्थना, घंटावार समयसारिणी, माहवार पाठ्यक्रम का विभाजन का पालन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
शौचालय, पेयजल की व्यवस्था के अलावा खेलों की स्थिति, छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से लिखित कार्य देने, अध्यापकों द्वारा अभिभावकों से संपर्क करने, समय पर परीक्षा कराने, विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों का निरीक्षण और स्कूल के नोटिस बोड्र पर अध्यापकों का फोटो है या नहीं आदि भी जांच करेगी।
विज्ञापन
यदि ऐसा नहीं पाया गया तो उसकी रिपोर्ट सीधे शासन को जाएगी और उसके बाद विभागीय कार्रवाई होगी। सीडीओ जसजीत कौर ने शासन की ओर से टास्क फोर्स का गठन करने के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जिला और तहसील स्तर पर टॉस्क फोर्स का जल्द गठन जुलाई में स्कूल खुलने से पहले हो जाएगा।