फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tanda Stadium team became winner in volleyball competition

Bulandshahar News: वालीबॉल प्रतियोगिता में टांडा स्टेडियम की टीम बनी विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tanda Stadium team became winner in volleyball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर कराई जा रही दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बुलंदशहर ब्लॉक के खिलाड़ी शामिल हुए। वालीबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में टांडा स्टेडियम की टीम विजेता बनी तो सनराइज स्कूल की टीम उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित भाटी ने बताया कि लड़कों की 100 मीटर की दौड़ में नाजिम ने पहले स्थान पर कब्जा किया। 800 मीटर की दौड़ में विशेष सिंह ने पहले स्थान पर बाजी मारी। इसी तरह लंबी कूद में नाजिम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं कराई गई। जबकि जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता मंगलवार को ही करा ली गई थी। प्रतियोगिता की शुरूआत बुलंदशहर ब्लॉक प्रमुख सीमा परवीन ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड विकास अधिकारी सृष्टि पाठक मौजूदगी में हुआ। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed