{"_id":"61992d27ad37e37da325b8ca","slug":"swach-sarvekshan-bulandshahr-news-gbd2296859142","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में सुधार, छठवें पायदान पर आया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार, छठवें पायदान पर आया जिला
विज्ञापन
बुलंदशहर नगर पालिका कार्यालय।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार, छठवें पायदान पर आया जिला
बुलंदशहर। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में बुलंदशहर नगर पालिका प्रदेश में छठवें स्थान पर आई है, जबकि पिछले साल इसकी रैंकिंग सोलहवीं थी। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रदेश की रैंकिंग में सुधार आया है। पालिका को यह रैंकिंग एक लाख से 10 लाख आबादी वाली शामिल निकायों में मिली है। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर पालिका की रैंकिंग 76 रैंक गिरकर देश में 214वें स्थान पर आई है। पिछले साल पालिका की रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर पर 138वीं थी।
आवास और शहरी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चार मार्च से लेकर 31 मार्च 2021 तक पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत सर्वे कराया गया था। यह सर्वें केंद्र सरकार द्वारा नामित एजेंसी द्वारा किया गया। इसमें देश की सभी नगरीय निकायों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को आवास एवं शहरी मंत्रालय ने देश भर की निकायों का परिणाम जारी किया। नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में पालिका ने रैंकिंग बढ़ाने के लिए पूरा जोर दिया। शहर के छह हजार से अधिक लोगों के मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड कराया गया। इन सभी लोगों ने नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर अपना ऑनलाइन फीडबैक दिया। नगर में कूड़ा निस्तारण के कलेक्शन प्वाइंट पूर्व में आठ और वर्तमान में 20 स्थानों से समाप्त करवाया गया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना आदि प्वाइंट सर्वे में शामिल रहा।
पिछले तीन वर्ष के आंकड़े
वर्ष देश में प्रदेश में
2019 467 63
2020 138 16
2021 214 06
शहर की सफाई पर ध्यान देने की जरूरत
नगर के 37 वार्डों में 23 वार्ड में ठेके पर साफ-सफाई तो 14 वार्डों में पालिका कर्मियों द्वारा साफ-सफाई की जाती है। शनिवार को दिल्ली रोड पर बीएसएनएल कार्यालय के पास, कचहरी रोेड और नुमाइश रोड पर आल सेंट स्कूल के पास कूड़े का ढेर लगा मिला। इन तमाम समस्याओं के बीच केंद्र की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम सर्वे करके ले गई। लोगों का कहना है कि शहर की सफाई पर ध्यान दिया होता तो गंदगी तो कम से कम साफ हो गई होती।
विज्ञापन
सभी के सहयोग से आया सुधार
प्रदेश में नगर पालिका बुलंदशहर को छठवां स्थान मिला है। इसमें सभी का सहयोग रहा। आगामी वर्ष में और इससे अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
- मनोज रस्तोगी, ईओ नगर पालिका बुलंदशहर