फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   surrender

अपराध की दुनिया छोड़, मुख्य धारा में चाहते हैं आना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
surrender
अपराध की दुनिया छोड़, मुख्य धारा में चाहते हैं आना
विज्ञापन

सिकंदराबाद। साहब हम अपराध की दुनिया को छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होना चाहते हैं, गले में डाली गई तख्ती पर यह लाइनें लिखकर दबिश के दौरान पुलिस के साथ मारपीट करने और घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बुधवार को कोतवाली में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी वलीम पर 16 जून की शाम घर में घुसकर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। आरोपी शाहरुख और आतिक ने नगर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान भी पुलिस की मौजूदगी में घायल वलीम के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में शाहरूख, आतिक समेत उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार शाम आतिक के मोहल्ला जमाईपुरा में अपने घेर में मौजूद होने की सूचना पर खुर्जा गेट चौकी प्रभारी इमाम जैदी ने पुलिस टीम के साथ दबिश देते हुए आतिक को हिरासत में ले लिया था। आरोपी को हिरासत में लेेने पर उसके परिवार व मोहल्ला निवासी बिलाल, अलाउद्दीन, वासे, आमिर, अनस, हीना, चांदनी और 10-15 अज्ञात पुरुष, महिलाओं ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट करते हुए हिरासत में लिए गए आतिक को आरोपियों ने छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर कार्यवाहक निरीक्षक जितेंद्र सक्सेना, एसएसआई पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस हिरासत से छुड़ाए गए आरोपी की तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान आरक्षी विजय पटेल के शरीर में चोट आने के कारण वह घायल हो गया था। पुलिस ने चौकी प्रभारी इमाम जैदी की तहरीर पर आतिक, दो महिलाओं समेत आठ लोगों को नामजद 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चार दिन में पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा दो बार किए हमले को लेकर पुलिस की काफी फजीहत हो रही थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed