फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   suresh khann visit

गंदगी के ढेर के बीच गुजरे मंत्री खन्ना, सफाई व्यवस्था पर जताया संतोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
suresh khann visit
गंदगी के ढेर के बीच गुजरे मंत्री खन्ना, सफाई व्यवस्था पर जताया संतोष
विज्ञापन

बुलंदशहर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को नगर का दौराकर ऊपरकोट क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ऊपरकोट के जिस मुख्य मार्ग से मंत्री गुजरे, वहां गंदगी के कई ढेर लगे मिले। कूड़े में जंगली जानवर भी लेटे हुए थे। हालांकि मंत्रीजी ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने जिला अस्पताल और नई मंडी स्थित कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ऊपरकोट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों से बातचीत की। दावा किया कि सफाई, पेयजल समेत अन्य विभागों से संबंधित कोई शिकायत नहीं आई। कान्हा गोशाला के निरीक्षण के दौरान जेई चारे की खरीद व खपत की जानकारी नहीं दे पाया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में भी निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना को परिसर में गंदगी और अव्यवस्था मिली। महिला शौचालय में सफाई व्यवस्था सही न पाए जाने और परिसर कक्षों में खिड़कियों पर गंदगी होने पर मंत्री ने सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। एक मरीज ने जिला अस्पताल में ऑपरेशन करने के नाम पर बार-बार समय देने की शिकायत की। इस पर संबंधित चिकित्सक ने दिन में पोस्टमार्टम की ड्यूटी और रात्रि में ईएमओ की ड्यूटी पर रहने की बात कही। मंत्री ने सीएमओ एवं सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताया। ओपीडी के समय में किसी भी चिकित्सक की ड्यूटी अन्य कार्य में न लगाने के निर्देश दिए। मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी कई चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी की। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सरकारी स्कूलों में शुरू की गई खगोलीय लैब की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए अच्छा कदम बताया। विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को दिए गए लाभ के बारे में जानकारी दी। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने अपनी मांगों को लेकर और राष्ट्रीय राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्यारे लाल जाटव ने यमुनापुरम कालोनी के बदहाल होने की शिकायत करते हुए समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम वित्त विवेक कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, केपी सिंह, अजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने की बिजली अधिकारियों की शिकायत
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिले के विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने बिजली विभाग के अधिकारियों शिकायत की। विधायक संजय शर्मा, लक्ष्मीराज सिंह, सीपी सिंह, मीनाक्षी सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने शिकायत करते हुए कहा कि बिजली कटौती, नए कनेक्शन के एस्टीमेट समेत अन्य बातों के लिए फोन करते हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठाते। मंत्री ने मौके पर मौजूद चीफ इंजीनियर को फटकार लगाई और अधीनस्थों को हर हालत में फोन उठाने के निर्देश दिए।

प्रेसवार्ता में नहीं दिए सवालों के जवाब
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। इस दौरान वह जिले में विकास कार्यों को तो गिना गए, लेकिन पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना ही लौट गए। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री के बराबर में विधायक बैठे रहे, लेकिन डीएम, एसएसपी, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी खड़े रहे। उन्हें बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed