फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sun will offer water to the pilgrims today Astaclgami.

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु

Mon, 16 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 16 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sun will offer water to the pilgrims today Astaclgami.
महापर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन


वहीं श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए सोमवार को वलीपुरा नहर में पर्याप्त पानी छोड़ा गया।

 प्रशासन ने छठ पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए खाका खींच लिया है। मंगलवार से नहर के किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

श्रद्धालुओं ने डीएम बी चंद्रकला और एसएसपी अनंत देव को भी पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।


छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पत्र देकर व्यवस्था के साथ सुरक्षा की मांग की थी।

इस पर जिला प्रशासन ने नगर पालिका को सफाई आदि की व्यवस्था के आदेश जारी किए थे। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर पुलिस को आदेश जारी कर दिए हैं।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दे दी गई है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद वलीपुरा नहर की सफाई आदि करवाई।

नहर में पानी आ चुका है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर से वलीपुरा नहर पर पुलिस तैनात कर दी जाएगी।

 नहर के पुराने पुल से गुजरने वाले वाहनों का दोपहर बाद रूट बदल दिया जाएगा। पुराने पुल से गुजरने वाले   वाहनों का नए पुल से आवागमन होगा।

प्रबंधन कमेटी ने की तैयारी पूरी
छठ पर्व पर वलीपुरा नहर पर छठ पूजा कमेटी जनपद बुलंदशहर की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नहर किनारे टेंट और साउंड आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


 यहां बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें जनरेटर का इंतजाम करना होगा। छठ पर्व की पूजा के दौरान कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। सिकंदराबाद, अनूपशहर, खुर्जा आदि कस्बों में भी छठ पर्व श्रद्धा से मनाया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed