{"_id":"58e68b574f1c1bf5465b830c","slug":"sugarcane-standing-in-fields-mills-closed-closed-purchasing-hub","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में खड़ा गन्ना, मिलों ने बंद किए क्रय केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में खड़ा गन्ना, मिलों ने बंद किए क्रय केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
sugarcane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतों में गन्ना खड़ा है और मिलों ने क्रय केंद्र बंद कर दिए। इससे किसानों में रोष है। किसानों को अब अपना गन्ना लेकर मिल गेट तक जाना होगा। वहीं जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि वही क्रय केंद्र बंद किए गए हैं, जहां पर गन्ना नहीं है।
जिले में साबितगढ़, अनामिका और अनूपशहर शुगर मिल द्वारा गन्ने की खरीद की जा रही है। हाल ही में जिला गन्ना अधिकारी ने बताया था कि साबितगढ़ और अनूपशहर मिल 15 अप्रैल और अनामिका चीनी मिल पूरे अप्रैल माह चलेंगी। मगर, चीनी मिलों ने अपने क्रय केंद्र बंद करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इससे उन किसानों में रोष है, जिनका गन्ना अभी खेतों में खड़ा है। ऐसे किसानों का कहना है कि समय से पहले क्रय केंद्र बंद होने अब उन्हें अपना गन्ना मिल गेट तक ले जाना होगा। ऐसे में उनका समय बर्बाद होने के साथ किराया भी वहन करना होगा। किसानों ने क्रय केंद्रों को संचालित रहने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का कहना है कि जिले में उन्हीं गन्ना क्रय केंद्रों को बंद किया जा रहा है। जहां पर अब गन्ना नहीं है यदि किसी क्षेत्र में गन्ना है और उसके क्रय केंद्र को बंद किया जा रहा है तो वह मिल अफसरों से बात करेंगे। मिल निर्धारित समय पर ही बंद होंगी।
क्षेत्रीय विधायक ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण
क्षेत्रीय विधायक बिजेंद्र खटीक ने बृहस्पतिवार को क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर मंडी अधिकारियों को किसानों का गेंहू खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी अफसरों को किसान हित में सभी बंदोबस्त तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय विधायक बिजेंद्र सिंह खटीक ने बृहस्पतिवार को अरनिया, खुर्जा और जहांगीरपुर स्थित क्रय केंद्राें पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक बिजेंद्र खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे पहले किसान शामिल है। किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। गेहूं खरीद के दौरान किसान को बैठने का स्थान, ठंडा पानी आदि व्यवस्थाएं होनी चाहिए। इसके अलावा हाल ही में भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ किया है।
इसके चलते किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। राकेश प्रधान, विजय सोंलकी, राकेश बंसल, हरेंद्र सिंह, संदीप, ऊधम प्रधान ,प्रबल समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।