फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane

चीनी मिलों पर किसानों के अटके 125 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
sugar cane
चीनी मिलों पर किसानों के अटके 125 करोड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की दो चीनी मिलों में अभी एक सप्ताह तक पेराई सत्र चलेगा। दो चीनी मिलों में पेराई सत्र को बंद हुए एक माह का समय बीत चुका है। खेतों में किसानों का अभी पांच से सात फीसदी गन्ना खड़ा है। ऐसे में किसान तेजी से गन्ना लेकर चीनी मिलों में पहुंच रहे हैं। चारों मिलों पर अभी किसानों का 125 करोड़ से अधिक का बकाया है।
जिले में इस बार 72 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल थी। गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.28 लाख किसान हैं। इनका गन्ना जिले की चार और गैर जनपद की चार यानि कुल मिलाकर आठ चीनी मिल खरीद करती हैं। वहीं अब गन्ना पेराई का अंतिम समय चल रहा है। ऐसे में मिलो ने भी पर्चियां जारी कर किसानों से जल्द से जल्द गन्ना मांगा है। साबितगढ़ और अनामिका शुगर मिल में अभी पेराई सत्र जारी है। 15 मई के बाद इन मिलों में भी पेराई बंद हो जाएगी। चीनी मिलें समय पर शुरू हुईं तो किसानों का गन्ना मिलों में पहुंचा। बुलंदशहर की वेव, अनूपशहर की दि किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र समाप्त हो चुका है। साबितगढ़ और अनामिका मिल में अभी किसानों का गन्ना आ रहा है। डीसीओ ने बताया कि एक सप्ताह और दोनों चीनी मिलें चलेंगी। किसान अपना गन्ना लेकर मिलों में जा रहे हैं।
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ हुई पेराई
जिले में गन्ने का रकबा ज्यादा होने के कारण चीनी मिलें रिकॉर्ड तोड़ चली हैं। चारों चीनी मिलों ने इस बार 228.72 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई कर ली है। दो चीनी मिल अभी चल रही हैं, तो इनमें पेराई सत्र का आंकड़ा बढ़ेगा। पेराई और भुगतान के मामले में जिला मेरठ मंडल में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल बकाया राशि
1. साबिगढ़ चीनी मिल -10.40 करोड़ रुपये
2. अगौता चीनी मिल - 39.64 करोड़ रुपये
3. वेव शुगर मिल - 18.54 करोड़ रुपये
4. सहकारी चीनी मिल -56.74 करोड़ रुपये
चीनी मिलों पर जो बकाया है, उसका भुगतान 14 दिन के भीतर किया जा रहा है। आगामी दिनों में किसानों का शत प्रतिशत भुगतान हो जाएगा। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed