फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sucide

24 घंटे में तीन महिलाओं ने लगाया फंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
sucide
24 घंटे में तीन महिलाओं ने लगाया फंदा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में बीते 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर तीन विवाहिताओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने एक मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य मामलों में तहरीर नहीं दी गई है।
पहासू थाना क्षेत्र के गांव अटेरना में अतुल की पत्नी ज्योति मंगलवार शाम को अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। जिसके बाद परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने मृतका के मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी रेखा (23) का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बराल की मढैया निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया। वह पिछले काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी और मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करती थी। उसका पति भी आए दिन उससे मिलने-जुलने मायके में आता रहता था। मंगलवार शाम को रेखा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर शव लटकाने का आरोप
पहासू थाना क्षेत्र के गांव खंडार में मंगलवार को महिला पिंकी (21) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मामले में अलीगढ़ जनपद के थाना हरदुआगंज के गांव समस्तपुर निवासी गुड्डू ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन पिंकी का विवाह पहासू के गांव खंडार निवासी युवक दिनेश के साथ किया था। शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में नकदी व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। ससुराल वालों को कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। आरोप है कि मंगलवार को आरोपी ससुराल वालों ने पिंकी की हत्या कर शव को उसके कमरे में फंदे से लटका दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश, नरेश और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed